नई दिल्ली

हाथ में तिरंगा तो कानून तोड़ने की छूट? निरहुआ, भाजपा नेता मनोज तिवारी के खिलाफ शिकायतों की भरमार ….

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को भाजपा नेताओं ने तिरंगा रैली में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। हाथ में तिरंगा लिए नेता बाइक में सवार होकर निकले तो उनका जोश देखने लायक था। हालांकि, इस जोश में कई नेता कानून तोड़ने की गलती कर बैठे।

आजमगढ़ से सांसद निरहुआ, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे समेत कई नेता बिना हेलमेट ही दिल्ली की सड़कों पर निकल गए। अब इनके खिलाफ शिकायतों की भरमार लग गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल पर बड़ी संख्या में लोग इन सांसदों की तस्वीर, वीडियो दिखाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या इन्हें कानून तोड़ने की छूट है? कुछ शिकायतों के जवाब में ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऐक्शन लिए जाने की बात कही गई है।

सोशल मीडिया पर इन नेताओं की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या हाथ में तिरंगा लेकर कानून को कुचला जा सकता है?

Back to top button