नई दिल्ली

मैं भारत के लिए जान भी दे सकता हूं…घर पर हमले के बाद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना ….

नई दिल्ली। दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर कथित विपक्ष के हमले के एक दिन बाद उन्होंने कहा है कि वह भारत के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि भाजपा के लोग सीएम अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से कहा गया था कि जब चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए तो केजरीवाल को मारने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली में ई-ऑटो के लॉन्च प्रोग्राम में संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं है, यह देश जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को इस तरह की गुंडागर्दी शोभा नहीं देती। इससे देश के युवाओं को गलत संदेश जाता है।

बता दें कि बुधवार को केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा युवा मोर्चे के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दिए गए बयान के बाद कई जगहों  पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ  प्रदर्शन किए। इसी श्रृंखला में उनके घर के बाहर भी वोरोध हो रहा था।

इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा के लोगों ने केजरीवाल के घर पर हमला किया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। चुप्पी तोड़ते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा, हमें मिलकर देश को आगे ले जाना है। हमने लड़ने में ही 75 साल गंवा दिए।

Back to top button