नई दिल्ली

जिद करके दादी के साथ सोया पोता, आधी रात को अपने पिता की मां से किया रेप …

नई दिल्ली। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 28 वर्षीय पोता ने अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग दादी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर दादी-पोते के रिश्ते को तार-तार कर दिया। यह शर्मनाक घटना बुधवार की देर रात झारखंड के दुमका जिला के टोंगरा थाना क्षेत्र के ईसमाला गांव में हुई। दुष्कर्म के आरोपी पोते को परिवार के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। टोंगरा थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर दादी को इलाज और मेडिकल जांच के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका 28 वर्षीय पोता दुमका शहर के एलआईसी कॉलोनी में रहता है। बुधवार की रात वह गांव आया और जिद कर अपनी दादी के साथ सो गया। परिवार के अन्य लोग दूसरे घर में थे। देर रात करीब 12 बजे उसने अपनी दादी के मुंह में कपड़ा डाल दिया और दुष्कर्म करने लगा। दादी ने उसे काफी मना किया पर वह गलत काम करता रहा। दादी द्वारा किए जा रहे हो-हल्ले को सुनकर दूसरे घर से उनकी पोती और परिवार के दूसरे सदस्य दौड़कर आए और दुष्कर्मी पोते के कब्जे से दादी को मुक्त कराया। गांव के लोग भी जुट गए।

परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने दादी के साथ दुष्कर्म के आरोपी पोते को रात भर पकड़ कर रखा और सुबह टोंगरा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता दादी के बयान पर आरोपी पोते के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 376 के तहत दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पोते को दुमका कोर्ट में पेश के बाद न्यायिक हिरासत में दुमका केंद्रीय कारा भेज दिया गया।

Back to top button