देश

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, बने मुख्यमंत्री

पटना
बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश ने बतौर मुख्यमंत्री नौवीं बार शपथ ली है। राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश के मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही एनडीए की सरकार बिहार में एक बार फिर सत्तारूढ़ हो गई। नीतीश के शपथ लेते ही जय श्री राम के नारों से राजभवन गूंज गया।इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी उपस्थित रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद महागठबंधन की सरकार भंग हो गई थी।

इसके बाद नीतीश ने फिर राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। इसके अलावा दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर फिर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ भाजपा के नेता और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के नेता भी शामिल हैं।

नीतीश कुमार रविवार को एकबार फिर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंप दिया। इसके बाद माना जा रहा है कि रविवार की शाम शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमे नीतीश नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा कोटे से दो लोगों को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

इससे पहले, नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद महागठबंधन की सरकार समाप्त हो गई। इससे पूर्व एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई जिसमे नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस बीच, भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल के नेता और विजय कुमार सिन्हा को उप नेता चुना गया।
 

Back to top button