मध्य प्रदेश

घर से नाराज़ होकर निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: स्टेशन की बजाय लड़की को वेयर हाउस ले गया आरोपी, पहले जबरदस्ती पिलाई शराब, दो आरोपी गिरफ्तार…

कटनी। यहां 15 साल की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों में से एक युवक ने लड़की को स्टेशन तक छोड़ने के बहाने अपनी बाइक में लिफ्ट दी। लेकिन उसे स्टेशन छोड़ने की बजाय आरोपी उसे कृषि उपज मंडी के पीछे बने वेयर हाउस में ले गया। जहां पर पहले तो आरोपियों ने लड़की को शराब पिलाई और फिर मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए दोनों युवक मध्यप्रदेश वेयर हाउसेस लाजस्टिक कॉर्पोरेशन के वेयर हाउस में चौकीदार हैं।

पुलिस अधीक्षक IPS मयंक अवस्थी ने बताया कि 30 अगस्त की रात करीब साढ़े तीन बजे रंगनाथ थाने की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को मुड़वारा स्टेशन के बाहर एक युवक के साथ में एक नाबालिग लड़की मिली। नाबालिग लड़की नशे में होने के कारण लड़खड़ा कर चल रही थी। पुलिस पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि उसको दो युवकों ने शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया है, जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।

इसी बीच स्टेशन से कुछ दूर खड़ा एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। दोनों युवकों पर नाबालिग लड़की के बयान के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवक प्रदीप शर्मा विजयराघवगढ़ का रहने वाला है और दूसरा युवक गणेश शर्मा पन्ना का हैं।

Back to top button