नई दिल्ली

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को संपत्ति मामले में 4 साल कैद के साथ 50 लाख का जुर्माना भी ….

नई दिल्ली । आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इस दौरान चौटाला ने अदालत से बुढ़ापे और चिकित्सा आधार पर कम से कम सजा देने का अनुरोध किया था। 

इसके साथ ही अदालत ने चौटाला पर 50 लाख जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने चौटाला की चार संपतियों को जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने वर्ष 1993 से 2006 के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के दोषी करार दिए गए ओम प्रकाश चौटाला और सीबीआई के वकीलों की ओर से गुरुवार को सजा पर बहस सुनने के बाद फैसला शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

Back to top button