छत्तीसगढ़बिलासपुर

धमकी से डरकर युवक ने कर ली खुदकुशी; सुसाइड नोट व बयान के आधार पर कार्रवाई, पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी …

बिलासपुर । अरविंद जगत पिता आनंद राम (22) 5 दिसंबर 2022 की सुबह करीब 11 बजे अपनी बाड़ी के झोपड़ी में कीटनाशक पी लिया था। उसे गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया था। यहां रात 8.30 बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10-12 साल से कोर्ट में जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। दूसरा पक्ष केस वापस लेने के लिए युवक को बार-बार धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली थी। उसने सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस ने जांच की और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा का है।

पुलिस ने अरविंद के पिता आनंद राम, मां राधा बाई व गवाह झुमुक लाल नेताम व रामदुलारी का बयान लिया। अरविंद ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए रतन सिंह को जिम्मेदार बताया था। पुलिस को जांच में पता चला कि रतन सिंह नेताम के साथ उसका विवाद चल रहा था। पुलिस ने धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Back to top button