देश

बीच नदी नाव पर खाना पकाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, 4 लोग जलकर स्वाहा ….

आरा। सोन नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। बीच नदी नाव पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर में विस्फोट होने से वहां आग फैल गया और नाव में मौजूद सभी चार लोग जलकर स्वाहा हो गए। उनकी लाशें कोयले में तब्दील हो गईं।

बिहार के पटना जिले में स्थित मनेर में शनिवार को भयाव हादसा हो गया। सोन नदी में नाव पर खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नाव पर सवार सभी लोग मजदूर थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बुरी तरह जल गए शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा भोजपुर और पटना जिले की सीमा पर हुआ। बिंदगांवा गांव के सामने रामपुर बालू घाट के पास कुछ लोग सोन नदी के अंदर नाव में सवार होकर खाना बना रहे थे। तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। एक झटके में नाव पर सवार सभी लोग बुरी तरह जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नाव पर सवार सभी लोग पटना जिले के हल्दी छपरा गांव के बताए जा रहे हैं और कोईलवर-बिहटा इलाके से बालू मजदूरी करके नाव पर खाना पका रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button