Uncategorized

पंजाब में चरणजीत सिंह के कैबिनेट का विस्तार, रजिया सुल्ताना ने भी ली शपथ …

नई दिल्ली । पंजाब के नए कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी के कैबिनेट में राणा गुरजीत सिंह को भी शामिल कर लिया गया है। शपथ ग्रहण से पहले गुरजीत सिंह के मंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखा था। इन नेताओं ने गुरजीत सिंह को मंत्री नहीं बनाए जाने की मां की थी। कुछ नेताओं का कहना था कि मंत्री पद उनकी (राणा गुरजीत) जगह साफ छवि वाले दलित नेता को दिया जाना चाहिए।

सबसे पहले कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा और फिर मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। उसके बाद तृप्त राजिंदर बाजवा, कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लिए।

तृप्त राजिंदर बाजवा, कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

Back to top button