दुनिया

एलन मस्क मंगल ग्रह पर ले जाएंगे दस लाख लोगों को, कहा- आठ सालों में बदलेगा बहुत कुछ

नई दिल्ली.
अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने अंतरिक्ष में उद्यम के एक और क्रांतिकारी कदम की घोषणा की है। उन्होंने मानव जाति को पृथ्वी से इतर मंगल ग्रह पर बसाने के लिए कई बड़े दावे किए हैं, जिन्हें अभी तक केवल कल्पना की उड़ान माना जाता था।

पृथ्वी से मंगल ग्रह पर जाएंगे मानव
मस्क का कहना है कि वह एक ऐसी कार्य योजना तैयार कर रहे हैं, जिससे दस लाख लोगों को पृथ्वी से मंगल ग्रह पर ले जाया जाएगा। एक दिन ऐसा भी आएगा जब मंगल ग्रह के लिए उड़ान देश के ही एक कोने से दूसरे कोने में विमान से जाने जैसी होगी। स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में कहा कि सभ्यता एक ग्रह का सफर तय कर लेगी। जब पृथ्वी से आपूर्ति अंतरिक्ष यान जाने बंद भी हो जाएंगे, तब भी मंगल पर जीवित रहा जा सकेगा।

पांच साल के भीतर स्टारशिप चंद्रमा पर ले जाएगा
एक इंटरनेट यूजर के लाल ग्रह पर जाने के लिए स्टारशिप लांच करने के बारे में पूछे जाने पर मस्क ने कहा कि पांच साल से भी कम समय में स्टारशिप चंद्रमा तक जा सकेगी। स्टारशिप सबसे बड़ा रॉकेट है और यह हमें मंगल ग्रह तक ले जाएगा। मंगल ग्रह पर रहने के लिए अभी बहुत काम किया जाना बाकी है, लेकिन स्पेस एक्स ड्रैगन स्पेसशिप अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से अधिकतम दूर-स्थान तक ले जाने में आधी सदी से अधिक (पचास साल से अधिक) समय लगा देगी।

अगले आठ सालों में होगा बहुत कुछ
इससे पहले जनवरी में एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा था कि इंसानों को चांद पर अगले आठ सालों में भेजा जा सकेगा। अब से आठ साल बाद तक हम लोग मंगल ग्रह पर उतर चुके होंगे और चंद्रमा पर भी लोगों को भेजा जा चुका होगा। मानव जाति को मंगल ग्रह पर चंद्रमा आधारित शहर बसाने चाहिए और वहां से आगे के सितारों का सफर तय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा चंद्रमा पर एक मानवीय बसावट वाला स्थायी बेस होना चाहिए और वहीं से लोगों को मंगल ग्रह पर भेजा जाना चाहिए। हो सकता है कि उस समय यह स्पेस स्टेशन से परे कोई व्यवस्था हो, यह भविष्य में देखा जाएगा। मस्क ने यह उम्मीद भी जताई है कि इस साल स्टारशिप की तीसरी फ्लाइट कक्षा में पहुंच जाएगी।

Back to top button