Uncategorized

सरकारी अस्पताल में वृद्धा मरीज से दुष्कर्म, वार्ड बॉय ने 1,000 रुपए देकर भेज दिया घर; केस दर्ज …

नई दिल्ली। जिले में स्थित एक सरकारी अस्पताल में डायलिसिस के लिए आई हुई थीं। इसी दौरान अस्पताल का वार्ड बॉय उन्हें अस्पताल के ही एक खाली पड़े कमरे में ले गया और उसने उनके साथ यह घिनौनी हरकत थी। जब महिला ने विरोध किया तब वार्ड बॉय पकड़े जाने को लेकर काफी डर गया। उसे इस बात का डर हो गया कि महिला थाने में जाकर उसकी शिकायत ना दर्ज करा दें। इसी वजह से उसने महिला को अस्पताल के एक प्राइवेट वार्ड में एडमिट करा दिया। जहां महिला 2 दिनों तक एडमिट रहीं। अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद आरोपी वार्ड बॉय ने महिला को 1,000 रुपए दिये और उन्हें घर वापस भेज दिया।

मध्य प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप अस्पताल के ही वार्ड बॉय पर लगा है। मामला इंदौर जिले का है। इस मामले में 32 साल के वार्ड बॉय के खिलाफ सोमवार की रात केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया है कि घटना 28 जुलाई की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की उम्र 50 साल है और वो नजदीक के धार जिले की रहने वाली हैं।

2 दिन के बाद महिला ने अपने साथ ही हुई ज्यादती की जानकारी पुलिस को दी और साथ ही साथ यह मामला मीडिया तक भी पहुंच गया। वार्ड बॉय पर आरोप लगा रही इस महिला का एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 375 (दुष्कर्म)के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद से आरोपी वार्ड बॉय फरार है। पुलिस का कहना है कि लापता आरोपी वार्ड बॉय की तलाश की जा रही है।

Back to top button