लेखक की कलम से

नशा मुक्त समाज …

नशा मुक्ति अभियान चला कर, ज्ञान हमे फैलाना है।

नशे को छोड़ो, रिश्ते जोड़ो बिखरे परिवार संजो लो।।

समाज को जागरूक करने,घर घर संदेश पहुंचाना है।

नशे की सबसे बड़ी मार, बर्बाद करे, सुखी परिवार

बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू

स्वास्थ्य संपदा के डाकू।।

रोकनी होगी अब बर्बादी, बदलना होगा अब ये जमाना

अंधकार में डूबे हुओ को, नशे की लत से मुक्त करवाना।

नशा मुक्ति अभियान चला कर, ज्ञान हमें फैलाना।

आओ मिल कर कदम बढाए नशा मुक्त समाज बनाए।

अपराध बढ रहे नशे के कारण, मिलकर करे इसका निवारण

आओ मिलकर शपथ खाए, नशे से मुक्त समाज बनाए।

गृह कलेश नशे से होते, पीढी दर पीढी जो नशे को ढोते

कोई दुखी रहे ना, सुहागिन विधवा होने न पाए।

बहन, बेटियो की आबरू सुरक्षित हो जाए।

नशे में अपराध होते भारी, आँगन वीरान होने न पाए।

नशे की लत में डूबे हुओ को अंधकार से मुक्त कराये।

नशा मुक्त समाज हो, आओ मिलजुल कर शपथ खाए।।

आओ मिलजुल कर स्वस्थ्य खुशहाल समाज कर दिखाए।।

 

©आकांक्षा रूपा चचरा, कटक, ओडिसा                        

Back to top button