छत्तीसगढ़बिलासपुर

डॉ सैम पित्रोदा ने कहा- जात, पात, धर्म, पार्टी नहीं, जीवन में चाहिये सत्य व प्रेम …

सेवादल जन सेवा का काम बढ़ायेगा-लालजी देसाई राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल

बिलासपुर। सेवा सिर्फ़ सेवा है जात, पात, धर्म, पार्टी नहीं जीवन में हमें चाहिये सत्य व प्रेम तभी देश बचेगा, समाज बचेगा। सेवा पैसे से नहीं देखी जाती। सेवा महात्मा गाँधी ने किया घर परिवार का बलिदान कर। हर कार्य में बलिदान करना होता है हम सब को बलिदान देना होगा। कांग्रेस की विचारधारा ही देश के लिये है इसने ही हमें सत्य, न्याय, प्रेम, लोकतंत्र दिया है। सेवादल एक मात्र संगठन है जो देश के गाँव गाँव में जाकर विचार धारा में परिवर्तन कर सकता है इसमें हम सब को फ़ायदा होगा उक्त विचार महान प्रोदयोगिकी क्रांति की नीव रखने वाले दूरसंचार आविष्कारक, विकास पुरुष डॉ सैम पित्रोदा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई सेवादल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वेबिनार/ज़ूम काल मिटिंग में कहीं।

उक्त जानकारी देते हुये वेस्ट ज़ोन के राष्ट्रीय सेवादल इंचार्ज पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि कल जनसेवा की बात सैम पित्रोदा के साथ विषय पर आयोजित वेबिसार मिटिंग में डॉक्टर सैम पित्रोदा ने कहीं। उन्होंने कहा हमारी चुनौती जन सेवा का काम आगे बढ़ाने है विकास करना है। काम करते देखना है और ये काम नीचे से होना है। सेवा काम करने वाले साथियों की संख्या बढ़ाना है। शिक्षा, चिकित्सा, महिला प्रशिक्षण, पर्यावरण, खेल, रचनात्मक कार्यक्रम, ग्राम विकाश, सामाजिक सेवा के साथ साथ विचार धारा को मज़बूत करना है।

उन्होंने कहा गाव में आपसी चर्चा संवाद बेहद ज़रूरी है। हम सब को दिल से गुणवता से काम करना होगा उसको देखना होगा पूरा काम किया की नहीं आप सभी सेवा मंडल बनाइये। आपदाकाल सेवा प्रबंधन का काम डिजिटल प्लेट फार्म का ध्यान देना होगा। इन सब के लिये साधन की आवश्कता बेहद जरुरी है सेवा करने के लिये सोंचना होगा साधन कैसे इक्टठे करेंगे। आप सभी में शक्ति है। आज देश के लोग बहुत नाराज़ है बोलते नहीं है ये कुछ लोगों का काम नहीं है इस काम के लिये जनता की आवाज़ बन सबको आगे आना होगा।

वेबिसार ज़ूम मीटिंग के प्रारम्भ में सेवादल ने विधिवत वन्दे मातरम् से आयोजन प्रारम्भ किया सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने सेवादल द्वारा पूरे देश में किये जा रहे सेवाकार्य की जानकारी देते हुये इसे और आगे बढ़ाने का संकल्प दुहराते हुये उनका स्वागत किया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उक्त जानकारी देते हुये वेस्ट ज़ोन के राष्ट्रीय प्रभारी पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि सेवादल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के नेतृत्व में जन सेवा का कार्य शुरू किया है। ये कार्य है स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा सेवा, पर्यावरण सेवा, आपदाकाल प्रबंध सेवा, ग्राम विकास सेवा, सामाजिक सुरक्षा सेवा। ज्ञात हो डॉ सैम पित्रोदा एक अन्तर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित दूरसंचार आविष्कारक, उद्द्यमी, नीति निर्माता, विचारक और सूचना संचार क्रांति की नीव रखने का श्रेय पित्रोदा को जाता है।

भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गाँधी के सलाहकार के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दूरसंचार, जल, साक्षरता, टीकाकरण, डेयरी उत्पादन और तिलहन से सम्बंधित छह प्रौद्योगिक मिशनों का नेतृत्व किया था। डॉ सैम पित्रोदा इंडियन ओवर सीज कांग्रेस के अध्यक्षइंडिया फ़ूड बैंक, ग्लोबल नालेज इनिशिएटिव और इंस्टीट्यूट आफ ट्रांसडिसिप्लिनरी हेल्थ सहित पाँच गैर लाभकारी संगठनों के संस्थापक अध्यक्ष है। चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि इस वेबिसार/ज़ूम काल में कांग्रेस सेवादल के साथ सभी विंग के साथी युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, छात्र संगठन आदि ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।

Back to top button