धर्म

धनतेरस पर इन चीजों का दान करने से सभी बाधाएं होती हैं दूर…

नई दिल्ली। आज धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार पर सोना, चांदी, कपड़े, वाहन और इलेक्ट्रानिक्स सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन सामान खरीदने के अलावा दान करने का भी बड़ा महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घर में पैसों की कभी कमी नहीं होती और सभी बाधाएं दूर होती है।

धनतेरस के दिन इन चीजों का करें दान

अनाज- मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर आप अनाज का दान करते हैं तो घर में अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है। अनाज दान करने के अलावा किसी गरीब को भी भोजन कराया जा सकता है। भोजन कराने के बाद दक्षिणा भी देना शुभ होता है।

लोहा- धनतेरस के दिन लोहे का दान बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोहे का दान करने से जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस दिन लोहा दान करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं।

कपड़े- धनतेरस के दिन कपड़ों का दान शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को गरीब को कपड़े दान करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

झाड़ू- धनतेरस के दिन झाड़ू का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन किसी मंदिर या गरीब को झाड़ू दान करने से धन-दौलत का अभाव नहीं होता है।

Back to top button