छत्तीसगढ़बिलासपुर

जनशताब्दी एक्सप्रेस की जगह पहुंची ज्ञानेश्वरी सुपरडीलक्स, हड़बड़ाए यात्री…

बिलासपुर। जोनल स्टेशन में सोमवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को बेवजह परेशानी हुई। यह ट्रेन निर्धारित समय पर चल रही थी। जिसे देखते हुए प्लेटफार्म चार पर पहुंचने की सूचना डिसप्ले में दिखाने लगा। इसके साथ ही उद्घोषणा भी होने लगी। इस पर यात्री तैयार हो गए। अचानक डिसप्ले बंद हुआ और एक बाद ही हावड़ा- मुंबई ज्ञानेश्वरी सुपरडीलक्स पहुंच गई। जनशताब्दी को आउटर पर रोक दी गई। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई और वे गंतव्य पर आधे घंटे विलंब से पहुंचे।

रायगढ़- गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस का बिलासपुर पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे हैं। सोमवार को यह तय समय पर चल रही थी। जिसकी जानकारी लगातार डिसप्ले बोर्ड में भी आ रही थी। डिसप्ले में प्लेटफार्म चार पर आने की जानकारी भी दी गई। लिहाजा जिन यात्रियों को सफर करना था वे प्लेटफार्म पर खड़े होकर सफर करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन अचानक डिसप्ले बोर्ड बंद हो गया।

यात्रियों ने इसे नजर अंदाज किया और वे यही समझ रहे थे कि ट्रेन पहुंचने ही वाली थी। पर अचानक बोर्ड चालू हुआ और बामुश्किल एक मिनट के भीतर प्लेटफार्म पर जनशताब्दी की जगह ज्ञानेश्वरी सुपरडीलक्स ट्रेन पहुंच गई। जिसे देखकर यात्री हैरान रह गए । उन्हें माजरा समझ ही नहीं आया।

हालांकि बाद यह स्पष्ट हो गया कि जनशताब्दी समय पर चल रही थी। लेकिन ज्ञानेश्वरी सुपरडीलक्स को पहले रवाना करने के लिए उसे आउटर पर रोक दी गई। इससे यात्री नाराज भी हुए। ज्ञानेश्वरी के प्लेटफार्म से रवाना होने के बाद जनशताब्दी पहुंची। इस अव्यवस्था के चलते ट्रेन करीब आधे प्रभावित हुई।

इसका असर पर बिलासपुर के बाद के सभी स्टेशनों में दिखा। इन सभी स्टेशनों में ट्रेन आधे घंटे विलंब से पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों का काम भी प्रभावित हुआ। मालूम हो कि ज्ञानेश्वरी सुपरडीलक्स विलंब से चल रही थी। इसके बिलासपुर पहुंचने का समय 7:40 बजे हैं और 7:55 बजे छूटती है।

Back to top button