फिल्म जगत

साधना की हरकत से परेशान होकर राजकपूर दी थी फिल्म छोड़ने की नसीहत…

नई दिल्ली। साधना हिन्दी सिनेमा में एक फैशन आइकॉन बनकर उभरीं थी। उनके ड्रेसिंग से लेकर हेयर स्टाइल तक पूरा देश दीवाना था। उनके हेयर स्टाइल को देखकर लड़कियां भी कापी करने लगी। साधना उस दौर में हर तरफ छाई हुई थीं। लेकिन उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था, जब उन्हें राज कपूर जैसे लेजेंड ने कह दिया था कि वह फिल्मी दुनिया को छोड़ दें और जाकर शादी कर करें और घर बसाएं।

 

दरअसल, साधना एक फिल्म प्रोजेक्ट में काम मांगने राज कपूर के पास आई थीं, तब राज कपूर ने उन्हें काम दे दिया था। उस दौरान साधना की कुछ हरकतें राज कपूर को जरा भी पसंद नहीं आईं, जिनके लिए उन्हें बार बार टोका जाता रहा। लेकिन साधना बार बार भूल जातीं और वही दोबारा करने लगतीं जिस चीज को करने के लिए उन्हें मना किया जाता। इससे राज कपूर परेशान हो गए थे।

 

असल में साधना उस समय फिल्मों में काम करने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं। तब एक्ट्रेस बबीता के पिता हरीश शिवदासानी साधना को लेकर राज कपूर के पास जा पहुंचे थे। उन्होंने राज कपूर से रिक्वेस्ट की थी कि वह साधना को अपनी फिल्म में काम दें। राज कपूर उस वक्त फिल्म ‘श्री 420’ में काम कर रहे थे।

 

हरीश शिवदासानी के कहने पर राज कपूर ने साधना को अपनी फिल्म में कोरस गाने वाली लड़कियों के ग्रुप में शामिल कर लिया। लेकिन शूटिंग के दौरान साधना अपनी जुल्फों को अक्सर झटकती रहती थीं। साधना का ऐसा करना राज कपूर को बहुत खलता था। बार-बार समझाने के बाद भी जब साधना नहीं मानीं तो राज कपूर ने अपने असिस्टेंट को बुलाकर कहा कहा कि उस लड़की को जाकर कहो कि वो फिल्मों में काम करने के लायक नहीं है।

 

इतना ही नहीं राज कपूर ने आगे कहा-उसके लिए बेहतर होगा कि ये सब छोड़ वह शादी करके घर बसा ले। हालांकि बाद में साधना की किस्मत ऐसी पलटी कि वह उस जमाने की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गई थीं। दरअसल, सुबोध मुखर्जी का ध्यान साधना की तरफ जब गया तो उन्होंने अपनी फिल्म ‘लव इन शिमला’ साधना को ऑफर कर दी। इस फिल्म से साधना को लॉन्च किया गया।

 

फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई और साधना की अदाकारी की भी खूब चर्चा हुई। फिर साधना ने राजकपूर के साथ ‘दूल्हा-दुल्हन’ में भी काम किया। पर उस दौरान भी शूटिंग के टाइम दोनों आपस में बात नहीं करते थे। ऐसे में दोनों की कैमेस्ट्री पर इसका असर पड़ा। नतीजा ये निकला कि फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद फिर कभी राज कपूर औऱ साधना ने किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया।

Back to top button