लखनऊ/उत्तरप्रदेश

छेड़छाड़ का आरोपी देव मुरारी बापू हुए गिरफ्तार, पुलिस को रोते हुए कहा-इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं…

लखनऊ।  छेड़खानी के आरोप में मथूरा का पुजारी देव मुरारी बापू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पुजारी पर छेड़खानी ओर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुजारी एक वीडियो जारी कर आत्महत्याक धमकी देने लगा। महिला का आरोप है कि पुजारी उसे लम्बे समय से परेशान कर रहा है।

दरअसल महिला ने पुजारी के खिलाफ छेड़-छाड़ और जान से मारने की धमकी का मुक़दमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि जब वह स्कूटी से जा रही थी तब पुजारी के घर के सामने लगे उंची उंची स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिर गई। तब महिला आसपास के लोगों से उसको गलत बताने लगी तभी पुजारी आया और महिला को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा, साथ ही महिला को गलत तरीके से छुआ और धक्का भी दिया जिसके चलते महिला गिर गई।

जब पुजारी को पुलिस गिरफ्तार करने आई तो उसका ड्रामा अलग ही था। छत पर खड़े होकर वह आत्महत्या की धमकी देने लगे। पुजारी पुलिस के सामने कह रहा था कि उसको गलत फंसाया जा रहा और महिला का आरोप झूठा है। आज तक मुझ पर कोई गलत आरोप नहीं लगा है मगर ये महिला पता नहीं क्यों मुझे फंसाना चाहती है। पुजारी ने तो महिला को ही कटघरे में खड़ा कर दिया कि वो तो अकेले रहती है और पता नहीं क्या-क्या करती है, मगर मुझ पर चरित्रहीनता का आरोप लगा रही है।

तमाम ड्रामे के बाद पुलिस पुजारी को आश्वासन देकर उठा ले गई मगर पुजारी रोने लगा और पुलिस पर आरोप लगाने लगा कि इस भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। आप लोगों ने तो विकास को मार दिया, जिसको ले जा जाते हैं मार देते हैं। पुजारी ने आगे कहा कि उसके खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है, मैं तो हिंदुत्व को आगे ले जाने का काम करता हूं। जिसकी वजह से कुछ लोग चाहते हैं कि आगामी 6 दिसंबर होने वाले श्री कृष्ण पदयात्रा कमजोर हो जाए।

मगर महिला का आरोप गंभीर है कि पुजारी और उसके कुछ दोस्त उसे पहले से ही परेशान कर रहे हैं। 35 लाख रुपये के लेनदेन का मामला भी है जो कोर्ट में चल रहा है। कुछ दिन पहले ही पुजारी अपने दोस्तों के साथ महिला के घर गया तो जान से मारने की धमकी के साथ 10 लाख रुपए की मांग भी कर रहा था। महिला ने ये भी शिकायत की कि अभी कुछ दिन पहले ही पुजारी ने उसके पीछे एक चारपहिया गाड़ी लगा रखी थी जिसमें पुजारी के ही लोग थे। इन तमाम मामलों को देखते हुए पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर पुजारी को गिरफ़्तार कर लिया।

इसके अलावा मथुरा के पुजारी देव मुरारी बापू पर पहले भी एक मामला दर्ज किया जा गया है। उनपर पैसे वसूलने के लिए फर्जी ट्रस्ट गठन करने का मामला दर्ज किया गया था। फर्जी ट्रस्ट बनाने के मामले में देव मुरारी बापू और उनके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा में मामला दर्ज किया गया था।

Back to top button