भोपाल। बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान में 18 एवं 19 मार्च को ‘देसी हांडी फूड फेस्ट’ होगा। ‘ट्राइबल से ट्रेडिशन तक’ थीम पर होने वाले फूड फेस्ट में कोरकू, गोंड, बैगा, भीली और सहरिया जनजातीय समूहों के पारंपरिक फूड के स्टॉल्स लगेंगे। साथ ही श्रीअन्न यानी मोटे अनाज (मिलेट्स) और देसी चौपाटी के भी कई स्टॉल्स होंगे। जनजातीय कार्य विभाग के अधीन संचालित वन्या प्रकाशन इस फेस्ट में पार्टनर है, जिसमें लाइफ स्टाइल शॉपिंग का आनंद भी लिया जा सकेगा। इसमें विभिन्न जनजातीय कलाकार अपने हस्तशिल्प के स्टॉल्स भी लगाएंगे। फेस्ट में विभिन्न वर्कशॉप्स का आयोजन भी किया जाएगा। पहले दिन कोरकू, भगोरिया, परधौनी और बिरहा जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियाँ होंगी। दूसरे दिन गुदुम, कर्मा, गेड़ी नृत्य और कली बाई की पंडवानी की प्रस्तुति होंगी। फेस्ट में इंडी बैंड परफॉर्मेंस का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। फेस्ट से संबंधित जानकारी के लिए 9340779253 पर संपर्क किया जा सकता है।
Related Articles
पीआरएसआई ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर अपर संचालक जनसंपर्क श्री जी.एस. वाधवा को किया लोक संपर्क सम्मान से अलंकृत
2 weeks ago
उज्जैन का सैटेलाइट परिसर शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों के साथ आमजन के लिए होगा उपयोगी
January 27, 2024
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने साफ किया गर्ल्स स्कूल का टॉयलेट, सफाई के लिए नहीं मिला ग्लव्स-ब्रश …
September 24, 2022
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सोशल मीडिया पर अपने एक्स प्रोफाइल में नाम के साथ जोड़ा- मोदी का परिवार
March 4, 2024
इंदौर में 22 जनवरी को मांस मटन की दुकानें रहेंगी बंद, शहर के थानों में विराजेंगे श्री राम, मॉल्स में लगेगी राम मंदिर की प्रतिकृति
January 16, 2024
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना : सीएम बोले – युवाओं को प्रगति और विकास के नित नये अवसर मिलेंगे
May 26, 2023
राजस्व और रेल विभाग में तनातनी: राजस्व विभाग काम रुकवाने पहुंचा, रेलवे इंजीनियर ने ट्रेन के सामने आकर की आत्महत्या की कोशिश
February 10, 2023
महिला पहलवानों को कमलनाथ का समर्थन, केंद्र सरकार से पहलवानों के आरोपों को गंभीरता से लेने की मांग
January 19, 2023
मोहन कैबिनेट ने शराब दुकानों के वर्ष 2023-24 का वार्षिक मूल्य 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लिया निर्णय
February 7, 2024
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत वापस नहीं लेने पर पुलिस कर्मियों ने जमकर पीटा, न्याय के लिए SDOP के पास पहुंचा पीड़ित ….
October 25, 2023
Check Also
Close