मध्य प्रदेश

जोबट से दीपक भूरिया ने वापस लिया नामांकन, कांग्रेस की बड़ी परेशानी हुई दूर…

आलीराजपुर। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने वाले स्वर्गीय कलावती भूरिया के भतीजे दीपक मान गए हैं। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के साथ जोबट पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हित में चुनाव मैदान से हटने का फैसला लिया है, कांग्रेस परिवार है। सभी मिलकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। बता दे दीपक भूरिया ने टिकट न मिलने पर पार्टी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद बगावत कर निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था।

 

पार्टी उन्हें मनाने में जुटी थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के घर में ही बगावत के सुर बुलंद होने से पार्टी मुश्किल में थी। सूत्र बताते हैं किसी सीनियर भूरिया ने ही दीपक को नामांकन वापस लेने के लिए मनाया है। इससे पार्टी प्रत्याशी महेश पटेल की मुश्किल काफी हद तक दूर हुई है। क्योंकि दीपक अगर चुनाव मैदान में डटे रहते तो कांग्रेस के वोट प्रभावित कर सकते थे।

Back to top button