रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज सवेरे 11 बजे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। गृह मंत्री श्री साहू ने अपने निवास कार्यालय में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विशेष सहायक कैलाश वर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सुश्री दिव्या वैष्णव, निज सहायक डी के साहू सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।
Related Articles
किसानों से इस खरीफ सीजन में 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, कस्टम मिलिंग के लिए 104 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव …
March 3, 2023
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष के प्रयासों से कबीरधाम जिला को मिला केन्द्रीय विद्यालय भवन
February 19, 2024
जिले में सड़क हादसा: मां-बेटे सहित 4 की मौत, एक ही बाइक पर थे सवार, गांव में पसरा मातम …
February 18, 2022
महुए से बनी स्वास्थ्यवर्धक मिठाइयों को त्यौहारों और विशेष अवसरों पर परिजन दे रहे उपहार में …
September 20, 2021
मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार से GST क्षतिपूर्ति की राशि तुरंत जारी करने की मांग …
August 28, 2020
Check Also
Close - आखिर भूपेश सरकार का निर्णय, सीधे चुने जाएंगे सरपंचNovember 23, 2019