छत्तीसगढ़बिलासपुर

औपचारिक होकर रह गया कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन…

बिलासपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका को नजरबंद किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस का धरना प्रदर्शन और ज्ञापन औपचारिक होकर रह गया। पहले धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही गई थी। मगर बाद में न धरना हुआ न प्रदर्शन। कांग्रेस भवन में बड़े पदाधिकारी एकत्र हुए और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विरोध की खानापूर्ति करके चले गए।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि देश में मोदी सरकार ने काले कानून लाकर किसानों को लूट रही है। अपनी बात मनवाने के लिए उन्हें गाड़ी से रौंदा जा रहा है। किसानों के हित में बात करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर जेल बंद कर दिया जा रहा है। जिसका हम विरोध करते हैं और जब तक न्याय न मिले यह आंदोलन चलता रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ यह आंदोलन चलता रहेगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी एकजुट होकर कार्य करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष वाणी राव, ससंदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, योग आयेाग के सदस्य रविन्द्र सिंह, छग मत्स्य बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, छत्तीसगढ़ आवास के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, शाहजादी कुरैशी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, नरेन्द्र बोलर आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ अटल श्रीवास्तव सहित उनके खेमे से किसी भी पदाधिकारियों को नहीं देखा गया।

Back to top button