छत्तीसगढ़रायपुर

बढ़ती महंगाई व केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण पदयात्रा अभियान ….

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम सीमा पर है। उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के निर्देश पर केन्द्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस का जन-जागरण पदयात्रा अभियान आज वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 में की गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व रहवासी शामिल हुए।

उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, ब्लॉक प्रभारी राहुल इंदुरिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भुवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों से देश में तेजी से बढ़ रही मंहगाई, केन्द्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण पदयात्रा अभियान वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 13 में की गई। जिसमें महंगाई के विरोध में वार्ड में पदयात्रा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पाठक, पूर्व प्रदेश सचिव राधेश्याम विभार, दौलत रोहड़ा, अभियान कार्यक्रम के प्रभारी राहुल, ब्लाक अध्यक्ष सुनील भुवल, श्रीनिवास राव, शरण ठाकुर, माधव छुरा, संजय सोनी अरुण सिंह, चितरंगा साहू, सागर तांडी, कमल धृतलाहरे, श्याम सिक्का, महेंद्र सेन, विजय सिक्का महादेव अग्रवाल, राजू सेन, श्याम महानंद खेमू यादव, कीमत दीप, दीपक दीप, कालिदास, संजू ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Back to top button