नई दिल्ली

कांग्रेस उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी के चेहरे पर लड़ेगी चुनाव …

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि यह एआईसीसी महासचिव प्रियंका वाड्रा पर निर्भर है कि वह विधानसभा चुनाव में खुद को मतदाताओं के सामने किस रूप में पेश करती हैं, लेकिन जोर देकर यह कहा वह महान चेहरा है और कैप्टन हैं जो राज्य में पार्टी की अगुआई कर रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी के सामने मुख्य चुनौती पेश करेगी और प्रियंका गांधी इस बात को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़े।

खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के लिए इंतजार नहीं करती रहेगी, बल्कि जो कुछ भी इसके पास है उसके साथ लड़ने को प्रतिबद्ध है। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे सही दावेदार होंगी? खुर्शीद ने कहा, ”मैं तब तक इसका जवाब नहीं दे सकता हूं जब तक वह खुद हमें कोई संकेत नहीं देती हैं। लेकिन वह बेहतरीन हैं, बड़ी दावेदार होंगी।”

Back to top button