मध्य प्रदेश

प्रदेश में 6 विधायकों को लोकसभा ​​​​​​​में उतारेगी कांग्रेस, कल आएगी लिस्ट

भोपाल

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद 19 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होगी। CEC की बैठक में एमपी की बाकी बची 18 सीटों पर चेहरे तय हो जाएंगे। कांग्रेस हेड क्वार्टर में होने वाली बैठक में एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, सीईसी मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने मध्‍य प्रदेश में जहां सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गई है, तो वहीं कांग्रेस अब तक सिर्फ 10 नाम ही तय कर पाई है। अब 19 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना है, ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अब जल्द ही शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है।

खजुराहो पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 में से सिर्फ 28 लोकसभा सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने खजुराहो सीट आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ रखी है। हालांकि आप ने भी इस सीट से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा ने यहां वीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस सिर्फ 10 नाम ही कर सकी फाइनल

कांग्रेस ने 6 दिन पूर्व 10 संसदीय सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। शेष 18 सीटों पर अब भी नाम तय नहीं हो सके हैं। इनमें पार्टी ने तीन विधायक और एक पूर्व विधायक पर दांव लगाया गया है, साथ ही दो पार्टी पदाधिकारियों के नाम भी शामिल है। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मंडला से विधायक ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया है तो रामू टेकाम को बैतूल से टिकट दिया है। जबकि छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद और कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट को देखें तो अटकलें लगाई जा रही है कि कांग्रेस दूसरी सूची में भी अपने मौजूदा विधायकों को टिकट दे सकती है। साथ ही पदाधिकारियों को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है।

आठ सीटों के प्रत्याशी बदले

कांग्रेस ने दस में से आठ सीटें के प्रत्याशी बदले हैं। पिछली बार भिंड से देवाशीष जरारिया, टीकमगढ़ से किरण अहिरवार, सतना से राजाराम त्रिपाठी, सीधी अजय सिंह, मंडला कमल सिंह मरावी, देवास प्रहलाद सिंह टिपानिया, धार से दिनेश ग्रेवाल और खरगोन से डॉ. गोविंद मुजाल्दा को प्रत्याशी बनाया था।

इन्‍हें दिया टिकट

भिंड फूल सिंह बरैया
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा
सीधी कमलेश्वर पटेल
मंडला ओंकार सिंह मरकाम
छिंदवाड़ा नकुल नाथ
देवास राजेंद्र मालवीय
बैतूल रामू टेकाम
धार राधेश्याम मूवेल
खरगोन पोरलाल खरते

 

 

 

Back to top button