छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस अस्तित्व विहीन हो रही है, यहां कोई नेतृत्व अब बचा ही नहीं : डॉ. रमन सिंह…

रायपुर। केन्द्रीय नेतृत्व के खिलाफ कांग्रेस के बगावत के सुर निकल रहे हैं। केंद्रीय 19 सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने ये प्रश्न किया है कि कांग्रेस में क्या कोई अध्यक्ष है? कोई निर्णय़ लेने वाला है क्या? छत्तीसगढ़ किसके साथ खड़ा है, छत्तीसगढ़ किसके साथ डोल रहा है, यह राहुल गांधी को तय करना है।यह कुर्सी दौड़ खत्म होनी चाहिए, हर बार विधायक दिल्ली जाते हैं औऱ कहते हैं पर्यटन के लिए जा रहे हैं। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की दौरान कही।

 

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ किसके साथ खड़ा है या डोल रहा है यह राहुल गांधी को तय करना है। अब यह कुर्सी दौड़ खत्म होनी चाहिए। हर बार विधायक दिल्ली पहुंच जाते हैं। कहते हैं पर्यटन के लिए आए हैं। ऐसा है तो सभी को पर्यटन के लिए भेज दिया जाना चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा, कांग्रेस में नेतृत्व नहीं बचा है। वरिष्ठ नेता ही उसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पार्टी के अंदर कोई नेतृत्व बचा ही नहीं है।

Back to top button