Uncategorized

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बैलगाड़ी पर प्रदर्शन, हो गया हादसा…

मुंबई। कांग्रेसी कार्यकर्ता एक बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन बैलगाड़ी पर सवार होने की नेताओं में होड़ मच गई। सभी राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। बैलगाड़ी पर इतने लोग सवार हो गए कि यह भार सह नहीं पाई। सभी अचानक गिर पड़े। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।

पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस की कीमतों में इजाफे ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने अब सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार को महंगाई के मोर्चे पर घेरना शुरू किया है। मुंबई में भी शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कीमतों में इजाफे के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि, इस दौरान हादसा भी हो गया।

Back to top button