छत्तीसगढ़रायपुर

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 12 हजार वोटों से आगे, जश्न का दौर शुरू, पूर्व सीएम रमन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी 11वें राउंड में 11903 वोटों से आगे निकल गई हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी हैं। कांग्रेस में जीत का जश्न शुरू हो गया है। खैरागढ़ से लेकर रायपुर तक कांग्रेसी ढोल बजाकर डांस कर रहे हैं। सीएम भूपेश के जिला बनाने की घोषणा का जादू चल खैरागढ़ पर चल गया। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार यशोदा वर्मा बढ़े अंतर की ओर आगे बढ़ रहीं हैं। राजनांदगांव के बीज निगम कार्यालय परिसर में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही राउंड से आगे है। अब तक 11 राउंड की गिनती हो गई है। 14 टेबल में 21 राउंड में मतों की गिनती होनी है। खैरागढ़ उपचुनाव में 77.84% मतदान हुआ है। हर राउंड में बढ़त के साथ कांग्रेसियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है तो वहीं भाजपा खेमे में मायूसी छा गई है।

खैरागढ़ उप चुनाव में यशोदा वर्मा (कांग्रेस), कोमल जंघेल (भाजपा), नरेंद्र सोनी (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़), मोहन भारती (राष्ट्रीय जनसभा पार्टी), अरुणा बनाफर (निर्दलीय), साधुराम धुर्वे (निर्दलीय), नितिन कुमार भांडेकर (निर्दलीय), विप्लव साहू (फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी), ढालचंद साहू (आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया), संतोषी प्रधान (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) मैदान में हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जैसे ही खैरागढ़ का नतीजा आएगा, हम जिला घोषित कर देंगे। सीएम की घोषण को अमल में लाने प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई है। सीएम ने 16 को परिणाम आने के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़-गंडई को जिला बनाने की घोषणा की है। इधर राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने दावा किया था कि अगर खैरागढ़ उपचुनाव को 20 हजार से ज्यादा मतों से जीतेंगे। गौरतलब है कि राजनांदगांव उनके प्रभार वाला जिला है जिसके अंतर्गत विधानसभा खैरागढ़ आता है।

खैरागढ़ उप चुनाव में सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। भाजपा इसे सत्ता का सेमीफाइनल मान रही थी यहीं से छत्तीसगढ़ में जीत की शुरुआत होने और आगामी विधानसभा में सत्ता परिवर्तन की बात कही जा रही थी, लेकिन परिणामों में कांग्रेस को बढ़त है। वहीं सीएम भूपेश बघेल बड़े अंतर से जीत के साथ 2023 में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

Back to top button