Uncategorized

सीएम चौहान ने कहा, कोरोना की चेन तोड़ने धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों का लेंगे सहयोग …

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। आज 1700 मामले सामने आए हैं। संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए पत्र भी लिखूंगा। सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मेरी होली, मेरा घर अभियान चला रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा के दौरान कही। देर शाम मंत्रालय में भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बड़वानी के दौरे पर जाने से पहले आवास पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि कोरोना पाजिटिव केस 1700 सामने आए हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए मेरी सुरक्षा, मेरा मास्क अभियान प्रारंभ किया है। सायरन बजाकर लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन समूहों से सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। सरकार संक्रमण को रेाकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राजनीतिक दलों का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके लिए पत्र भी लिखूंगा। धर्मगुरुओं से भी चर्चा की जाएगी। संक्रमण की चेन को हर हाल में तोड़ना है।

Back to top button