रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस पर्व पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती है। बघेल ने कहा कि छठ पर्व में माताओं और बहनों द्वारा कठिन तपस्या कर परिवार की बेहतरी और सुख-समृृद्धि के लिए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर मंगल कामना की जाती है। भारत के विभिन्न प्रदेशों के समान छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
Related Articles
लोहर्सी और खरौद धान खरीदी केन्द्रों में मिली गड़बड़ी, धान के बोरों के सत्यापन में मिला अधिक धान, हटाये गये केन्द्र प्रभारी, पटवारी निलंबित …
December 10, 2022
छत्तीसगढ़ को मलेरिया के मामलों में कमी के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सम्मानित …
April 25, 2022
राज्य गीत ‘अरपा पैरी’ के रचयिता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा की पुण्यतिथि आज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन…
September 8, 2023
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में पहुंचे भूपेंद्र पटेल, उर्मिला चंद्रकर सहित कई विशिष्ट जन, डॉ. मनोज सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में हुआ उद्घाटन समारोह …
March 6, 2021
विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मास्टर स्ट्रोक, मरवाही को नगर पंचायत का दर्जा, कांग्रेस नेता प्रमोद परस्ते ने आज आदिवासी दिवस पर की थी मांग
August 9, 2020
टिकट उन्हें मिलेगा, जिनकी…विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान….
September 14, 2023