छत्तीसगढ़बिलासपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया तिफरा ओवर ब्रिज का लोकार्पण, 353 करोड़ के विभिन्न कार्यों की दी सौगात …

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान राजीव गांधी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने यहां फ्लाई ओवर, प्लेनेटोरियम व व्यापार विहार की स्मार्ट सड़क का लोकापर्ण किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, सांसद अरूण साव सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने डा.एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का लोकार्पण कर शहरवासियों को ज्ञान के भंडार और मनोरंजन की सौगात दी। बता दें साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 72 लाख रूपये की लागत से बना है प्लेनेटोरियम।

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया गया है निर्माण, दिन में ही आकाशीय नजारों के साथ विज्ञान तथा खगोलशास्त्र की मिलेगी जानकारी। प्लेनेटोरियम में है 200 लोगों की बैठक क्षमता और पृथक ऑक्सीजोन का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया।

इस दौरान राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, महापौर रामशरण यादव, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, विजय केशरवानी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 

Back to top button