छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन के निधन पर किया दुख प्रकट …

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन श्रीमती संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन श्रीमती संतरा महंत का हृदयघात से निधन हो गया है। उनका कोरबा के अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, श्रीमती संतरा महंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Back to top button