छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कत्थक सम्राट बिरजू महाराज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया …

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कत्थक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि पंडित बिरजू महाराज जी नृत्य कला के संस्थान थे। उन्होंने विश्व पटल पर भारत को सदैव गौरवान्वित किया । उनका आकस्मिक निधन देश की क्षति है।

मुख्यमंत्री ने पंडित बिरजू महाराज  के शोक संतप्त परिजनों  और  उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Back to top button