नई दिल्ली

चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, शपथ के बाद पहुंचे राहुल गांधी…

नई दिल्ली। राजभवन में सोमवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने उपमुख्यमंत्री पद शपथ ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंचे लेकिन तब तक चन्नी शपथ ले चुके थे। शपथग्रहण समारोह में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूरी बनाई रखी।

 

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री हैं, लेकिन पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना सीएम चेहरा बदला है। नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इसके बाद वह कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने उनके फार्म हाउस जाएंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य में कांग्रेस ने अगला सीएम चुना था।

Back to top button