छत्तीसगढ़कोरबा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चलाया जन-जागरण पद यात्रा एवं सदस्यता अभियान…

कोरबा। भारतीय कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरूवात 01 नवम्बर को जिला कांग्रेस कार्यालय से किया गया है जिसके तारतम्य में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा गांधी चौक वार्ड क्र. 04, 05, 06 में जन-जागरण पद यात्रा एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बढ़ाए गए महंगाई के विरोध में भारी आक्रोश रहा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठोर ने  बताया कि यह अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा। उन्होने आगे बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण रखने वाले कोई भी व्यक्ति 05 रूपये शुल्क देकर पॉच वर्षों तक के लिए कांग्रेस का सदस्यता ले सकता है। उक्त कार्यक्रम में सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, धरम लाल निर्मले, बाबा खान, बंटी शर्मा, अफजल एहसान खान, विमल थवाईत, रवि खुंटे, राकेश देवांगन, अमरनाथ साहू, दीपक जायसवाल, सुरेश पटेल, खुशाल चौहान, महेन्द्र जायसवाल, समसुद्दीन हुसैन, बलबीर सिंह छाबड़ा, बच्चु मखवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Back to top button