नई दिल्ली

भाजपा की नैया OBC के हाथ में : गुजरात सीएम की रेस जीते भूपेंद्र पटेल, बनेंगे नए मुख्यमंत्री …

नई दिल्ली। गुजरात को अब नया ओबीसी मुख्यमंत्री मिलने वाला है। भाजपा ने लंबी बैठक के बाद यह फैसला लिया कि ओबीसी से आने वाले भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री। जिसके बाद से बीजेपी में उल्लास का माहौल है। वहीं देशभर के ओबीसी समाज में खुशी की लहर फैल गई है।

गांधीनगर के भाजपा मुख्यालय में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बैठक चल रही है। तमाम बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम रेस में शामिल बताए जा रहे हैं। कभी नितिन पटेल तो कभी मनसुख मंडाविया तो कभी सीआर पाटिल का नाम। लेकिन रविवार की शाम जब विधायक दल की बैठक खत्म होती होती है मीटिंग में सबसे पीछे बैठा एक शख्स मुस्कुराते हुए अपना मास्क हटाता है और विक्ट्री साइन बनाता है। जीहां, यह हैं गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल।

माइनेता डॉट इंफो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र पटेल 12वीं पास हैं। उनके नाम पर कोई भी क्रिमिनल केस नहीं है। हालांकि भूपेंद्र पटेल के राजनीतिक कॅरियर की बात करें तो व्यक्तित्व से लेकर राजनीतिक उपलब्धि के नाम पर कुछ भी करिश्माई नहीं है। लेकिन अचानक वह खुद करिश्मा का दूसरा नाम बन चुके हैं। अगर उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो इससे पहले अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अलावा पटेल अहमदाबाद अरबन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

भूपेंद्र पटेल की अभी तक की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि 2017 का विधानसभा चुनाव है। यहां पर उन्होंने घाटलोदिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के शशिकांत पटेल को 1,17,000 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी। उनसे पहले यह सीट गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के पास हुआ करती थी। बताया जाता है कि आनंदीबेन पटेल का करीबी होना उनके लिए बहुत फायदेमंद रहा।

Back to top button