मध्य प्रदेश

बीजेपी शासित राज्यों ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए, कांग्रेस कब करेगी : शिवराज सिंह चौहान…

भोपाल। दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भोपाल से वर्चुअली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सवाल किया कि कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कब करेंगे। जबकि बीजेपी शासित सभी राज्यों में वैट कम कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस बहुत शोर मचाती थी। मैं मैडम सोनिया गांधी और राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं। बीजेपी शासित राज्यों की सरकार ने केंद्र सरकार के साथ डीजल-पेट्रोल के दाम कम कर दिए है। अब मैडम सोनिया गांधी क्या कर रही हैं? कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री डीजल और पेट्रोल के दाम कम क्यों नहीं कर रहे। वे वै क्यों नहीं घटा रहे। अब चुप्पी दबाएं बैठे हैं।

कांग्रेस को जवाब देना होगा। हम जवाब मांगते हैं वो वैट कब कम कर रहे हैं जहां उनकी सरकारें है ? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम पर कांग्रेसी घड़ियाली आंसू बहाते थे। जनता के कष्ट का झूठा रोना रोते थे।

Back to top button