नई दिल्ली

AAP सरकार के विराधियों पर प्यार बरसा रही बीजेपी, पहलवान के घर 5 लाख का चेक लेकर पहुंच गए भाजपा के सांसद …

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार और पंजाब में भाजपा की किरकिरी करने वाली आम आदमी पार्टी के विरोधियों का भाजपा खूब आदर सत्कार करती रही है। दुश्मन का दुश्मन, दोस्त की कहावत को चरितार्थ करते हुए भाजपा देशभर में अपनी कुछ ऐसी ही छवि बना रही है। इसी क्रम में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली पहलवान दिव्या काकरान को भाजपा खूब समर्थन दे रही है।

हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीतकर लौटीं दिव्या ने केजरीवाल सरकार पर अनदेखी और मदद ना करने का आरोप लगया है। आम आदमी पार्टी भी पटवार कर रही है। इस बीच भाजपा के फायर ब्रांड सांसद मनोज तिवारी दिव्या काकरान के घर पहुंचे और उससे राखी बंधवाई। मनोज ने ना सिर्फ दिव्या के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया बल्कि 5 लाख का चेक भी सौंप दिया। साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में भी मदद करते रहेंगे।

मनोज ने दिव्या से भाई-बहन का रिश्ता ऐसे समय पर जोड़ा है जब आम आदमी पार्टी के नेता पहले से ही काकरान पर भाजपा के समर्थन को लेकर हमलावर हैं। दिव्या के एक पुराने वीडियो के साथ पार्टी ने उनपर सवाल उठाए हैं।

राष्ट्रमंडल खेल-2022 में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान काकरान ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी की निवासी होने और कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाएं जीतने के बावजूद उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से कभी कोई मदद नहीं मिली।

काकरान ने शुक्रवार को महिलाओं के 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्हें बधाई देने वालों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। लेकिन, रविवार को काकरान ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि सरकार ने कभी उनकी मदद नहीं की।

भाजपा ने आप की सरकार पर आरोप लगाया कि उसने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता दिव्या काकरान को कथित तौर पर निशाना बनाकर ‘महिलाओं और खिलाड़ियों’ का अपमान किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिव्या काकरान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष कुछ सवाल उठाए तो आप की सोशल मीडिया टीम ने उन्हें निशाना बनाना आरंभ कर दिया जबकि उसके नेता सौरभ भारद्वाज ने तो उनका ‘अपमान’ करते हुए उनसे प्रमाणपत्र दिखाने की मांग कर डाली।

Back to top button