छत्तीसगढ़बिलासपुर

धान खरीदी एवं उठाव में बिलासपुर जिला छत्तीसगढ़ में पहले पायदान पर …

बिलासपुर । विपणन वर्ष 2021-2022 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले में सुचारू रूप से किया जा रहा है। बिलासपुर जिला धान खरीदी एवं उठाव में प्रदेश में अग्रणी है। अब तक 22 हजार 595 किसान खरीदी केन्द्रों में अपना धान बेच चुके है। उनको 1 करोड़ 71 लाख 25 हजार रूपये का भुगतान किया जा चुका है। उठाव हेतु 57 प्रतिशत् धान का डी.ओ. राईस मिलर्स को अब तक जारी किया गया है।

जिला विपणन अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि जिले में 13 दिसम्बर 2021 तक 88189.52 मैट्रिक टन धान की खरीदी जा चुकी है। राईस मिलर्स को 50419.00 मैट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया जा चुका है। जो कुल खरीदी का 57.17 प्रतिशत् है। राईस मिलर्स द्वारा अब तक 32239.24 मैट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस तरह 36.56 प्रतिशत् धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया गया। उपार्जन केन्द्रो मे उठाव हेतु 55950.28 मैट्रिक टन धान शेष है।

Back to top button