देश

बिहार पंचायत चुनाव : 19 साल के अक्षय कुमार 6 मतों से हुए विजयी, चौक-चौबंद के बीच हो रहा है मतगणना…

पटना। बिहार पंचायत चुनाव की भोजपुर की सेदहां पंचायत के 19 वर्षीय अक्षय कुमार ने 6 मतों से जीत हासिल की है। चुनाव के चौथे चरण की काउंटिंग शुक्रवार की सुबह 8 बजे से प्रारंभ की गई है। सभी मतगणनों केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, मुंगेर की अमैया पंचायत के वार्ड संख्या 10 में दो वार्ड सदस्य प्रत्याशी पलटूस कुमार व राजेश राय को 65-65 मत मिला। इसके बाद लकी ड्रॉ निकालकर पलटूस कुमार चुनाव जीत गए।

बिहार में 36 जिलों के 53 ब्लॉक में मतगणना हो रही है। चौथे चरण में 799 ग्राम पंचायतों के मुखिया और सरपंच पद, 10,888 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच पद पर, जिला परिषद की 119 सीटों पर और पंचायत समिति की 1,093 पदों के लिए काउंटिंग जारी है।

इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41,120 उम्मीदवार हैं। ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 5,835 उम्मीदवार हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 5,979 उम्मीदवार हैं। ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 17,553 उम्मीदवार हैं। ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 4,190 उम्मीदवार और जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1,131 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला आज होगा।

बता दें कि बुधवार को प्रदेश के 36 जिलों के 53 ब्लॉक में 58.65% मतदान हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा बांका में 84.85% वोटिंग हुई। चुनाव में 63.05% महिला और 54.26% पुरुष ने वोट किया। मतदान बाधित करने को लेकर 147 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मतगणना अपडेट्स…

  • कैमूर के चांद प्रखंड की बीउरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी प्रतिमा देवी चुनाव जीती। गोई पंचायत से मुखिया पद उम्मीदवार जहरून बीबी जीतीं।
  • सहरसा में कुल 193 मतदान केंद्रों पर डाले गए मतपत्रों की हो रही गणना। कुल 1516 प्रत्याशी चुनाव में थे शामिल।
  • अररिया के नरपतगंज की बेला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से पंचायत समिति सदस्य पद पर दुर्योधन चंद दास जीते, निकटतम प्रतिद्वंद्वी दशरथ मंडल को हराया।
  • बक्सर जिले की अतरौना पंचायत से सचिंद्र सिंह को कुल 1412 मत मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश सिंह को कुल 1388 मत मिले। मतों का अंतर 24 रहा। बिझोरा पंचायत से राजेंद्र सिंह उर्फ पिंटू को कुल 1563 मत प्राप्त हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी विभा देवी को कुल 1417 मत प्राप्त हुए। मतों का अंतर 146 रहा।
  • मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड की बाजार समिति व बोचहां प्रखंड की आरडीएस कॉलेज में काउंटिंग जारी। मुशहरी प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या-28 से विभा देवी जीतीं। वहीं, शहबाजपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया नाहरा वाणु जीतीं।
  • भोजपुर में पंचायत चुनाव 2021 के चौथे चरण के तरारी प्रखंड की जेठवार पंचायत में मुन्ना कुमार 125 वोटों से जीते, निवर्तमान मुखिया बृज किशोर को हराकर विजयी हुए। सेदहां पंचायत के 19 साल के अक्षय कुमार 6 मत से विजयी हुए। निवर्तमान मुखिया को हराकर विजयी हुए। अबतक के सबसे कम उम्र की प्रत्याशी ने मुखिया पद पर विजयी हुए। वहीं, शंकरडीह पंचायत में लालती देवी 14 वोट से जीतीं, निवर्तमान मुखिया लालसा देवी को हराया। करथ पंचायत में निवर्तमान मुखिया नीलम देवी 152 वोट से जीतीं।
  • नवादा के अकबरपुर प्रखंड में मतों की गिनती का शुरू हो गई है। केएलएस कॉलेज नवादा में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की जा रही है।
  • रोहतास जिले के सासाराम और तिलौथू प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना शुरू। वहीं, समरडीहा पंचायत में प्रेम चंद्र कुमार सिंह मुखिया पद पर विजयी हुए। वहीं, ​मोकर से हरेंद्र कुमार व तिलौथू की भदोखरा पंचायत से धर्मेंद्र दुबे मुखिया बने।
  • खगड़िया में सबसे पहले बन्नी पंचायत में मुखिया पद की मतगणना का परिणाम आया। वर्तमान मुखिया लक्ष्मी देवी हारीं, किरण देवी बनीं मुखिया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां।
  • मधुबनी जिला के राजनगर प्रखंड की शिविपट्टी पंचायत में रंजू देवी (2040) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लवली देवी(1101) को 939 वोटों से हराया। आर के कॉलेज मतगणना केंद्र पर मतगणना सहायक मो. इरफ़ान खान को अचानक दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर गए।
  • सहरसा के सत्तर कटेया प्रखंड की रकिया पंचायत में गीता देवी (1549) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदा देवी (1356) को 193 वोटों से हराया। वहीं, पुरीख पंचायत में मुखिया पद पर ब्रह्मदेव सिंह (1089) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम कृष्ण यादव (1058) को 31 वोटों से हराया।
  • जमुई की थमहन पंचायत से गायत्री देवी मुखिया प्रत्याशी विजयी घोषित, लालीलेवर पंचायत में मीरा देवी जीतीं। बाबूडीह पंचायत से अलमीरा अंसारी की पत्नी शहाना खातून, चुरहट पंचायत से गेना मांझी और महेश्वरी पंचायत से अवधेश कुमार सिंह मुखिया पद पर जीते। सोनो प्रखंड की छछुंरिया पंचायत से माइकल भूला उर्फ सागर मुखिया पद पर विजयी हुए। बलथर पंचायत से रंजू देवी मुखिया पद पर विजयी हुईं।
  • कटिहार के तीन प्रखंड फलका, समेली एवं मनसाही की 3372 प्रत्याशियों ने शहर के तीन गछिया कृषि बाजार समिति में काउंटिंग चालू है। छोहार पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी विलास हार्डी, मुखिया प्रत्याशी सरिता देवी विजयी। मनसाही प्रखंड की साहेब नगर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी मरजीना खातून 500 मतों से विजयी।
  • पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में महीपुर भतौड़ा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी दुर्गेश ठाकुर चुनाव जीत गए। परसा बंचहरी से मंजू देवी मुखिया पद पर चुनाव जीतीं, पहले भी थीं मुखिया। चखनी रजवाटिया पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रबी रंजन उर्फ लालबाबू यादव 300 वोट से जीते।
  • औरंगाबाद की बौर पंचायत से विनय प्रसाद उर्फ मिट्ठू ने नीरज कुमार उर्फ मंटू सिंह को हराया। वहीं, पोगर पंचायत से शंकर दयाल यादव ने पूर्व मुखिया को हराया, कोटवरा पंचायत से बिंदेश्वरी यादव तीसरी बार जीते। भेटनिया पंचायत से धर्मशीला देवी जीतीं।
  • बांका के बौसी उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद उम्मीदवार मिथलेश कुशवाहा की पत्नी दृष्टि कुमारी विजयी। अंगारु जबडा पंचायत दक्षिणी से पंचायत समिति पद पर अभिनव राज उर्फ राजा यादव विजयी।
  • सीवान के नौतन की खापबनकट पंचायत से प्रियंका देवी, मैरवा की बड़गांव पंचायत से रवींद्र यादव, बड़का मांझा पंचायत से सुजीत उपाध्याय और विषवार पंचायत से रीना देवी मुखिया पद पर विजयी।
  • मुंगेर की चोरगांव पंचायत में बॉबी देवी बनीं मुखिया। उन्होंने 493 मत से निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया।

अमैया पंचायत के वार्ड सं. 10 में पलटूस कुमार टाई के बाद किस्मत से जीते

मुंगेर के असरगंज प्रखंड की 7 पंचायतों के लिए मतगणना पूरबसराय डायट सेंटर में जारी है। अमैया पंचायत के वार्ड संख्या 10 के दो वार्ड सदस्य प्रत्याशी पलटूस कुमार व राजेश राय को 65-65 मत मिला। इसके बाद एक सादे कागज में दोनों का नाम लिखकर एक खाली डब्बे में पुर्जा बना कर डाला गया। तत्पश्चात EVM लाने ले जाने वाले मजदूर को बुलाकर डब्बे से एक पर्चा निकलवाया गया। डब्बे से पुर्जा पलटूस कुमार नाम का निकला। और वह वार्ड सदस्य का चुनाव जीत गए।

Back to top button