लखनऊ/उत्तरप्रदेश

महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी की कई युवकों से था संबंध, पति निकला कातिल…

प्रेम की नगरी उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के फिटकरी गांव में महिला फूलसमुंद्री (42) की हत्या उसके पति अशोक ने अवैध संबंधों के चलते की थी। अशोक (60) ने पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी तो योजना बनाकर उसे खेत में ले जाकर गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पति ने ही इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बाद में ग्रामीणों से जाम भी लगवाया था।

एसपी देहात कमलेश बहादुर के मुताबिक हत्यारोपी पति ने बताया कि फूलसमुंद्री के गांव के कई युवकों से संबंध थे। उसने फूलसमुंद्री को मोबाइल पर बात करते हुए कई बार पकड़ लिया था। एक बार मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया था। इसके बाद भी फूलसमुंद्री ने संबंध खत्म नहीं किए। इसके चलते उसे मारने की योजना बना ली।

24 जुलाई की सुबह 5.45 बजे अशोक खेत पर निराई करने कर बात कहकर निकल गया। वह पत्नी से कहकर गया था कि कुछ खाने के लिए ले आना। सुबह 6 बजे फूलसमुंद्री भी खेत के लिए निकल गई। गांव के बाहर खेत पर पहुंचने से पहले ही उसे रास्ते में अशोक मिल गया। वह उसे बात करने के बहाने वहीं खेत में ले गया।

उसे पास बैठाकर कहने लगा कि तुम सबसे संबंध खत्म कर दो। फूलसमुंद्री ने इन्कार किया तो अशोक गुस्से में आ गया। उसने दुपट्टे से गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद वह खेत पर चला गया। सुबह 11 बजे बेटी को फोन करके कहा कि तुम्हारी मम्मी नहीं आई है। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों के साथ उसकी तलाश करने का नाटक करने लगा।

थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि अशोक कुमार की शादी फूलसमुंद्री की बड़ी बहन से हुई थी। बेटा होने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार वालों ने अशोक से 18 साल छोटी फूलसमुंद्री की उससे शादी कर दी। शादी के बाद दो बेटियां भी हो गईं। अब शादी के 27 साल बाद पति ने उसकी हत्या कर दी।

फूलसमुंद्री के संबंधों की गांव वालों को जानकारी थी। कई लोगों ने अशोक से इस बारे में बताया था। इसके चलते अशोक बेहद तनाव में रहता था। गांव में इसको लेकर चर्चा रही कि पत्नी को मारने के बाद अशोक किस तरह से ड्रामा करता रहा। लोगों से जाम भी लगवाया।

Back to top button