छत्तीसगढ़बिलासपुर

भूपेश बघेल ने कहा- आने वाले चुनाव के लिए भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं…

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि भाजपा के पास आने वाले विधानसभा के लिए कोई मुद्दा नहीं है। हर चुनाव में भाजपा नए मुद्दे लेकर आती है। इस बार अभी तक उनको कोई मुद्दा नहीं मिला है। उन्होंने आने वाले विधानसभा के लिए रमन सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होने संबंधी भाजपा प्रभारी के बयान पर कहा कि यह रमन सिंह का अपमान है। क्योंकि भाजपा ने रमन सिंह को चेहरा रखकर चार चुनाव छत्तीसगढ़ में लड़ा।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज साढ़े चार बजे बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बिलासपुर पहुंचे। उसलापुर में अपने एक करीबी के घर पहले गए और फिर वहां कुछ समय रूकने के बाद छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे। यहां कुछ पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि-भारतीय जनता पार्टी हर बार चुनाव लड़ने के लिए नए-नए मुद्दे लेकर आती है। लेकिन इस बार उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, जिसे वे चुनाव में भुना सके। बस्तर में भाजपा के चिंतन शिविर पर उन्होंने कहा कि इस शिविर का दो निष्कर्ष सुनने में आया। पहला यह कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा रमन सिंह को अपना चेहरा नहीं बनाएंगी।

चार चुनाव जिस रमन सिंह को आगे करके भाजपा ने चुनाव लड़े। अब उस पर इस तरह का बयान रमन सिंह का अपमान है। दूसरा चिंतन शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं की थूक की बात कही गई। यह भाजपा की सोच है और इसे समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक चर्च भाजपा शासनकाल में बना है। इस बात को भाजपा के लोग भी मान रहे हैं। जब चर्च को बनने दिया गया तो फिर अब यह मुद्दा क्यों। प्रदेश की जनता भाजपा के इस मुद्दे को समझने लगी है।

Back to top button