मध्य प्रदेश

भगवानलाल मोदी ने रचा फर्जी लूट का षडयंत्र, पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश, जानें पूरा मामला….

इंदौर। मध्य प्रदेश में लूटपाट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच ग्वालियर से चौंकाने वाला मामला समाने आया है। यहां फरियादी भगवानलाल मोदी ने अपनी फर्जी लूट की कहानी रची। वहीं पुलिस ने लूट की घटना का 24 घंटे के अन्दर पर्दाफाश कर दिया है। इस घटना में लूट का फरियादी भगवानलाल मोदी ही असली मुज़रिम निकला। दरअसल फरियादी भगवानलाल मोदी ने अपने चाचा बलराम मोदी को फसाने के लिए लूट का षडयंत्र रचा था।

गौरतलब है कि भगवानलाल मोदी निवासी करहिया रोड भितरवार ने 5 दिसम्बर को डबरा देहात थाना में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 4 दिसम्बर को डबरा मंडी से 1 लाख 80 हज़ार रुपए की धान बेचकर लौट रहा था। शाम को जब वो ट्रैक्टर ट्राली से अपने साथी मिथुन के साथ गांव जा रहा था। तभी महाकाल फैक्ट्री के सड़क किनारे एक लड़का लेटा हुआ था, जबकि तीन लड़के खड़े थे, पास में दो मोटर साईकिल खडी थी।

एक लड़के ने हाथ का इशारा देकर भगवानलाल मोदी के ट्रेक्टर को रोका, भगवानलाल मोदी ने लेटे हुए लड़के को देख ट्रैक्टर रोककर नीचे उतर कर पूछा क्या बात है। उसी दौरान एक व्यक्ति ने भगवानलाल मोदी के पेट में कट्टा अडा दिया और दूसरे ने जेब में रखे 1 लाख 80 हज़ार रुपए छीन लिए। रुपए छीनने के बाद चारों लोग अपनी-अपनी मोटर साइकल से डबरा तरफ भाग गए। फरियादी भगवानलाल मोदी की रिपोर्ट पर थाना डबरा देहात में केस कायम कर जांच शुरू हुई।

घटना स्थल के आसपास व रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से भी चर्चा की तो लूट की घटना संदिग्ध लग रही थी। पुलिस ने फरियादी भगवानलाल मोदी और उसके साथ मिथुन से अलग अलग पूछताछ की गई। दोनों ने लूट की घटना की कहानी अलग अलग तरीके से बयान की। पुलिस ने सख़्ती से पूछताछ की तो फरियादी भगवानलाल मोदी ने बताया गया कि मेरे चाचा बलराम मोदी ने मेरी पांच बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। इसलिए उनको झूठा फसाने के लिए षडयंत्र रचा था।

पुलिस टीम ने फरियादी भगवानलाल मोदी की निशादेही पर ट्रेक्टर ट्राली के टूल बॉक्स से 1 लाख 80 हज़ार रुपए बरामद कर लिए है। फरियादी भगवानलाल मोदी द्वारा अपने चाचा बलराम मोदी को लूट के झूठे प्रकरण में फसाने की नीयत से मिथुन के साथ मिलकर लूट की घटना का षडयंत्र रचा था। फरियादी भगवानलाल मोदी द्वारा झूठी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने पर डबरा देहात पुलिस द्वारा फरियादी और उसके साथी के खिलाफ षडयंत्र रचने पर वैधानिक कार्रवाई करने जा रही है।

Back to top button