छत्तीसगढ़बिलासपुर

अटल श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ के पर्यटन को लाएंगे राष्ट्रीय मानचित्र पर …

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी उर्जावान कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव को दी है। पेशे से इंजीनियर अटल से छत्तीसगढ़ के लोगों को पर्यटन को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं।

सरकार के ढाई साल बीत जाने के बाद आखिर में बिलासपुर के कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक अहम जिम्मेदारी दी है। अटल की रूचि के मुताबिक उन्हें पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। अभी वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के पद पर हैं। बिलासपुर लोकसभा का चुनाव हार जाने के बाद विशेष रूप से अटल श्रीवास्तव को समर्थकों में मायूसी हुई। इस बीच पिछले छह माह से यह चर्चा होती रही कि अटल को निगम आयोग में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। आखिर में अभी चौथी सूची में उन्हें पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। निश्चित है कांग्रेस के कई नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा निगम आयोग के माध्यम से दिया गया। ऐसा ही अटल श्रीवास्तव भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कर लेंगे।

पर्यटन मंडल के अध्यक्ष बनने पर अटल श्रीवास्तव का बधाई देने पहुंचे जिलापंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक।

छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में चारों ओर हरियाली है। नदी, पहाड़, झरने यह सब नैसर्गिक रूप से छत्तीसगढ़ में मौजूद है। जिस तरह से राष्ट्रीय मानचित्र पर छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में आना था ऐसा हो नहीं पाया। सरकार की प्राथमिकता पर्यटन को बढ़ावा देने की रही है मगर इस दिशा में जो कार्य अभी तक किए गए उससे ऐसा नहीं लगा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पर्यटक यहां आएं। रायपुर में जंगल सफारी को वन विभाग ने डेवलप किया है। ऐसा ही कई ऐसे क्षेत्र है जिसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। अटल श्रीवास्तव इंजीनियर है इसलिए वे जरूर इस दिशा में गंभीरता से काम करेंगे।

Back to top button