नई दिल्ली

टॉयलेट सीट पर बैठते ही महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, और फिर हुआ ये …

नई दिल्ली । ब्रिटेन से ही एक घटना सामने आई जहां एक महिला टॉयलेट सीट पर जैसे ही बैठी, उसे जांघ में किसी कीड़े ने काट लिया और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। यह घटना ब्रिटेन के यॉर्कशायर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम जो केनॉन है और यह महिला एक रेडियो चैनल में काम करती है। बीते दिनों महिला को बिना चेक किए अपना ही टॉयलेट यूज करना महंगा पड़ गया। महिला ने बिना देखे ही टॉयलेट यूज कर लिया। सीट के नीचे एक बैठे एक जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया।

जैसे ही महिला टॉयलेट सीट पर बैठी, उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया। महिला को तेज दर्द होने लगा। यह कीड़ा सीट के नीचे ही बैठा हुआ था और इसके काटने के बाद महिला को तुरंत एक बड़ा सा घाव हो गया। बताया जा रहा है कि यह एक जहरीली मकड़ी थी जो काफी जहरीली होती है। घटना के बाद महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि यह जंगली मकड़ी इतनी जहरीली थी कि दवाओं का असर जहर पर काम ही नहीं कर रहा था। महिला को चलने और सोने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि अगर महिला तुरंत अस्पताल नहीं आती, तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी। महिला का घाव तो ठीक हो गया है लेकिन अभी भी बैठने-उठने में उसे काफी तकलीफ होती है।

फिलहाल डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। महिला ने बताया कि यह सब तब हुआ जब वह सुबह आधी नींद में बाथरूम गई थी, वह टॉयलेट सीट को चेक नहीं किया, उसने सीट के कवर को उठाया और बैठ गई। तभी उसे काफी तेज जलन हुई, ऐसा लगा जैसे किसी ने उस जगह उसे जला दिया। फिलहाल अब महिला रिकवर हो रही है।

Back to top button