फिल्म जगत

इस केस को लेकर आर्यन बड़ी मुश्किल में फंस गए : प्रकाश झा…

नई दिल्ली। ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बारे में दुख जताते हुए बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आर्यन इस केस को लेकर बुरी तरह फंस गए हैं। मालूम हो कि आर्यन खान की जमानत पर आज फैसला आने वाला है।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर आज फैसला आने वाला है। इससे पहले आर्यन केस को लेकर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और आर्यन खान के लिए दुख जताया है। अपने बयान में डायरेक्टर ने कहा कि इस केस को लेकर आर्यन बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं।

2 अक्टूबर को गिरफ्तार को एनसीबी ने किया था गिरफ्तार

एनसीबी ने 2 अक्टूबर को आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। आर्यन तबसे लेकर अभी तक पुलिस कस्टडी में हैं। ये मामला तब सामने आया जब एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी की। ड्रग्स पार्टी में आर्यन खान शामिल होने वाले थे। इससे पहले क्रूज शिप पर एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत 8 लोगों को गिरफ्त में लिया था। हालांकि आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिले थे।

Back to top button