Uncategorized

गृहमंत्री का ऐलान- कर्नाटक में नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन, मुख्यमंत्री बने रहेंगे येदियुरप्पा …

बेंगलुरू। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम लगाते हुए राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपने पद पर बने रहेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बसवराज बोम्मई ने कहा कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा अपने पद पर बने रहेंगे, उन्होंने खुद कहा है और हमारे प्रभारी अरुण सिंह ने भी यह कहा था। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी अटकलों और अफवाहों के माध्यम से वे राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

बसवराज बोम्मई कहा कि मुख्यमंत्री काफी मजबूत हैं और वह हमारे नेता हैं और वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। पिछले महीने भाजपा के कई विधायकों और मंत्रियों ने मांग की थी कि बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद छोड़ देना चाहिए। राज्य के पर्यटन मंत्री सीपी योगेश्वर ने एक बयान में कहा था कि मुख्यमंत्री के बजाय उनके बेटे कर्नाटक के मंत्रालयों पर शासन और नियंत्रण कर रहे हैं।

वहीं, भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने भी यह कहा था कि प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह से मिले भाजपा के 80 प्रतिशत विधायकों का मानना है कि राज्य में नेतृत्व बदलना चाहिए। हालांकि, येदियुरप्पा ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि सदस्यों के बीच भ्रम को दूर किया जाएगा।

Back to top button