नई दिल्ली

कीव समेत यूक्रेन के चार शहरों में रूसी सेना की ओर से युद्धविराम की घोषणा ….

नई दिल्ली। रूसी सेना ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव और तीन अन्य प्रमुख शहरों में मानवीय गलियारों को खोलने के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से व्यक्तिगत रूप से किए गए अनुरोध के बाद रूसी सेना की ओर से यह निर्णय लिया गया।

रूसी सेना ने यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे वहां के नागरिकों को निकालने के लिए चार शहरों के लिए संघर्ष विमान की घोषणा की है। रूस सेना की ओर संघर्ष विराम की घोषणा के बाद अब वहां फंसे नागरिकों को मानवीय गलियारों के जरिए बाहर निकाला जाएगा। उत्तर, दक्षिण और मध्य यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार जारी गोलीबारी के बीच हजारों यूक्रेनी नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं।

मानवीय गलियारों के जरिए जंग के फंसे लोग सुरक्षित मार्ग से दूसरे जगह जा सकते हैं। इसके लिए 11 घंटा का समय दिया गया है। जिन चार शहरों के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की गई है उसमें यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा खारकीव, मारियुपोल और सूमी शामिल हैं।

संघर्ष-विराम की यह घोषणा मारियुपोल से नागरिकों को निकालने की दो नाकाम कोशिशों के बीच हुई है। रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति ने अनुमान लगाया है कि शहर से लगभग दो लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर भागने की कोशिश में जुटे हैं। रूसी कार्यबल ने बताया कि संघर्ष-विराम और निकासी गलियारों को खोलने की घोषणा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के आग्रह पर की गई है, जिन्होंने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी।

Back to top button