छत्तीसगढ़बिलासपुर

खमतराई की प्रधान अध्यापिका अनीता शर्मा को मिला इंटरनेशनल AKS ग्लोबल टीचर अवार्ड ….

बिलासपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई संकुल -बिजौर बिल्हा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ की प्रधान अध्यापिका श्रीमती अनीता शर्मा को इंटरनेशनल AKS ग्लोबल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें 110 देशों के शिक्षक शामिल हुए। जिनमें श्रीमती अनीता शर्मा को भी यह अवार्ड प्राप्त हुआ।

यह सम्मान वर्चुअल कार्यक्रम में दिया गया। यह सम्मान AKS फाउंडेशन की ओर से दिया गया। श्रीमती अनीता शर्मा पूर्व में भी अरविंदो सोसायटी की ओर से राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।  इन्हें रमेश पोखरियाल निशंक (पूर्व शिक्षा मंत्री) के द्वारा सम्मान प्राप्त पत्र भी प्राप्त हुआ है। यह सम्मान उन्हें अपने शून्य निवेश नवाचार हेतु कोविड-19 में विशेष कार्य करने के लिए दिया गया है।

साथ ही इन्हें टीचर एक्सीलेंट अवार्ड 4th स्क्रीन एजुकेशन की ओर से 2021 से भी इन्हें सम्मानित किया गया है। बंसल न्यूज़ चैनल द्वारा इन्हें शिक्षा में विशेष कार्य हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के द्वारा दिया गया था।

इस प्रकार श्रीमती अनीता शर्मा को शिक्षा में नवाचार एवं विशेष योगदान हेतु विभिन्न सम्मान प्राप्त हुए हैं।

Back to top button