छत्तीसगढ़बिलासपुर

उत्कृष्ट कार्य हेतु मंत्री टीएस सिंहदेव से सम्मानित शिक्षिका अनीता शर्मा कोरोना काल में बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने प्रतियोगिताओं का कर रही आयोजन …

बिलासपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खमतराई में पदस्थ शिक्षिका अनीता शर्मा कोरोना काल में कार्य करते हुए अपने घर में ऑनलाइन क्लास हेतु विभिन्न प्रकार के TLM, घरेलू सामग्री, मॉडल, चित्र, पौधे, बैलून, खाली रैपर अपने बनाए हुए यूनिक टी एल एम के माध्यम से बच्चों को सतत ऑनलाइन क्लास के माध्यम से प्रयोग विधि, क्रियाकलाप, गतिविधि, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, गांधी जयंती आयोजित करना, क्विज के माध्यम से बच्चों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।

खिलौने के माध्यम से बच्चों में विज्ञान की पढ़ाई करवाना। मिट्टी के खिलौने के द्वारा विज्ञान को  समझाना एवं विभिन्न टी एल एम का निर्माण कर बच्चों के शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास करने में योगदान करना पालकों से निरंतर बातचीत करते हुए बच्चों के पढ़ाई के विषय में एवं अन्य गतिविधि के विषय में बात करना एवं सलाह  लेते रहना।

अपने प्रधान पाठक एवं शिक्षक साथियों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना ताकि बच्चों की पढ़ाई को बिना किसी व्यवधान के निरंतर चलती रहे। इसके लिए अनीता शर्मा को राष्ट्रीय स्तर अरविंदो सोसाइटी दिल्ली के द्वारा रमेश पोखरियाल निशंक जी भारत शासन शिक्षा मंत्री के द्वारा सम्मान प्राप्त प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ बंसल न्यूज़ के द्वारा शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के द्वारा दिया गया।

Back to top button