धर्म

सोमवार के बाद इन तीन राशि के जातकों की बदल जाएगी किस्मत, होगा धन-लाभ…

आने वाले सोमवार यानि 11 अक्टूबर से शनि की चाल बदलने वाली है। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं से जुझना पड़ता है। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। जिससे व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। वे लोगों रंक से राजा भी बना सकते हैं। इन राशियों के जातकों का आने वाले दिनों में होगा भाग्योदय…

 

मेष  : धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।

 

कर्क  : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नया कार्य शुरू करने से लाभ होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। खूब मान- सम्मान मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

 

कन्या : नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है।

Back to top button